Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं समवर्गीय पाठ्यक्रम हेतु) को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती से कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। ये परीक्षा कल यानी 15 जून को 8 परीक्षा केंद्रों पर होगी। सुबह 7 बजे से शाम 7.30 बजे तक निषधाज्ञा प्रभावी रहेगी। हर परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
ये रहेगा प्रतिबंधित
- 5 या उससे अधिक व्यक्तियों का इकट्ठा होना (सरकारी कार्य एवं शव यात्रा को छोड़कर)
- ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग।
- अस्त्र-शस्त्र (बंदूक, बम, रिवॉल्वर, बारूद आदि) लेकर चलना।
- हरवे-हथियार (लाठी, गड़ासा, तीर-धनुष आदि) लेकर चलना।
- बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
परीक्षा केंद्रों की सूची
विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जेपी मार्केट, धुर्वा, डीएवी नन्दराज पब्लिक स्कूल, बुटी मोड़, बरियातू, संत अन्ना इंटर कॉलेज, पुरुलिया रोड, संत जॉन्स हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, संत अलोईस इंटर कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ एवं संत अलोईस हाई स्कूल, डॉ. कामिल बुल्के पथ।












