Ranchi : श्री श्याम सेवा समिति चुटिया के द्वितीय वार्षिक समारोह को यादगार बनाने के लिये तैयारी शुरू कर दी गई। राजधानी रांची के सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बताया गया कि 10 जनवरी की शाम 5 बजे से श्याम बाबा का निशान यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा श्री राम मंदिर चुटिया प्रांगण से शुरू होकर आयोजन स्थल तक जायेगी। शाम 6.30 बजे समारोह की शुरूआत होगी। उसी रोज संगीतमय भजन होगा। वहीं, बाबा का श्रृंगार देर रात किया जायेगा। गायिका पूजा पारीक एवं नीरज जालान के द्वारा भजनों की गंगा प्रवाहित की जायेगी। 9 बजे भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा। ये सभी कार्यक्रम सेठ रामेश्वर लाल स्मृति भवन चुटिया के सभागार में होगा। मुख्य जजमान प्रमोद पोद्दार होंगे।
समारोह के संचालन के लिये दीपक अग्रवाल को मुख्य संयोजक एवं प्रदीप मोदी को सह संयोजनक बनाया गया है। मौके पर अध्यक्ष कमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ,रवि गुप्ता, हरिशंकर शर्मा ,डॉ.भरत कुमार अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे |








