Hazaribagh : झारखंड में निकाय चुनाव अब दूर नहीं। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया जोरों पर है और हजारीबाग में इसकी समीक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने मीडिया को बताया कि हजारीबाग में 5 वार्डों का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है। BLO द्वारा जारी सूची की जांच की जा रही है जिसमें जाति वर्ग समेत सभी बिंदुओं पर गौर किया जा रहा है। जानकी यादव ने कहा कि हमारी रिपोर्ट जल्द ही चुनाव आयोग को सौंपी जायेगी। इस बार चुनाव में ओबीसी को आरक्षण मिलना है, इसलिए रिपोर्ट बेहद अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अक्टूबर-नवंबर तक निकाय चुनाव पूरा हो सकते हैं। आयोग के मुताबिक, 15 जिलों में दौरे और बैठकों का सिलसिला जारी है। जानकी यादव ने साफ कहा, “हेमंत सरकार की प्राथमिकता है कि विकास जमीन पर दिखे, इसलिए निकाय चुनाव बेहद जरूरी हैं। बिना जनप्रतिनिधियों के विकास कार्य भी अटक जाते हैं।”
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...
चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...
भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...






