Ranchi : प्रभात खबर के मार्केटिंग मैनेजर अनिल बर्मन का निधन हो गया। हसमुख और मिलनसार अनिल बर्मन को बीती रात बैचैनी के साथ सीने में दर्द उठी। उन्हें पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोर गए। उनके बेटी और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर मिलते ही उनके मोहल्ले में मातम छा गया। शहर के कई गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे।
आज सुबह के 3 बजकर 29 मिनट पर उनकी आईडी से एक व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज आया। “मैसेज में लिखा था मैं पल्स हॉस्पिटल में एडमिट हूं। बीपी लो, शुगर हाई और हार्ट प्रॉब्लम”।








