spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लंदन में CM हेमंत सोरेन का दमदार संवाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी द्वारा आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में CM हेमंत सोरेन ने शिरकत की और दुनिया के कई देशों के नीति–निर्माताओं, प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया। इस वैश्विक संवाद का केंद्र भारत के समग्र विकास में झारखंड का योगदान रहा। CM हेमंत सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झारखंड केवल संसाधनों का राज्य नहीं, बल्कि संभावनाओं की प्रयोगशाला है। उन्होंने राज्य की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक संभावनाओं, खनिज संपदा, युवा मानव संसाधन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला। CM ने बताया कि झारखंड की पहचान सिर्फ़ धरती के नीचे नहीं, बल्कि धरती के ऊपर खड़े युवाओं से है। खनिज संसाधन, प्रशिक्षित युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत झारखंड को राष्ट्रीय विकास की धुरी बना रहे हैं।

संवाद के दौरान यूनाइटेड किंगडम के साथ विरासत संरक्षण एवं सांस्कृतिक साझेदारी पर भी गंभीर चर्चा हुई। वहीं, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल, महत्वपूर्ण और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग को लेकर सकारात्मक और उत्साहजनक विचार–विमर्श हुआ। CM ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से झारखंड के युवाओं को वैश्विक मंच पर नये अवसर मिलेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...