spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गैंगस्टर अमन साहू के नाम का पोस्ट वायरल, जेल सुपरिटेंडेंट को धमकी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गैंगस्टर अमन साहू के नाम से एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। एक पोस्ट में अमन साहू पलामू जेल के सुपरिटेंडेट को खुलेआम धमकी दे रहा है, वहीं पोस्ट में जेल सुपरिटेंडेट जितेन्द्र कुमार पर कई गंभीर इल्जाम लगाये गये हैं। अमन साहू के नाम से जारी पोस्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि जेल अधीक्षक पलामू जेल को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहा है। कैदियों को मिलने वाले डाइट जेल के सप्लायर की मदद से बेच दिया जाता है। जेल में बंद कैदियों को जानवर के जैसा खाना दिया जाता है। जो पैसा वाला बंदी है, जेल का कैंटीन से खरीद कर खाता है, यह कैंटीन भी बिना नियम-कानून के जितेंद्र कुमार अपने चहेते बंदी से चलवा रहा है, वहीं बाजार दर के तुलना में 40% महंगे दाम पर सारी चीजें बेचता है। कोई बंदी इसके खिलाफ उच्च अधिकारियों को आवेदन लिखता है तो उस लेटर को जेल से डिस्पैच ही नहीं होने देता है। हालांकि वायरल पोस्ट की कोहरामलाइव पुष्ट नहीं करता है। यह पोस्ट हर छोटे-बड़े मीडिया में दिख रहा है।

इधर, पलामू के हाई सिक्युरिटी सेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू जेल के अंदर से ऐसा कैसे कर पा रहा है, इस सवाल पर सुपरिटेंडेट ने मीडिया को बताया कि उसके गैंग के साथी जेल के बाहर हैं। उसके साथी ही सोशल मीडिया पर इस तरह का पोस्ट वायरल कर रहे हैं। पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि ”मैं पिछले साल भी इस जेल में करीब 2 महीना रहा। उस समय कई आवेदन जेल IG sir एवं कोर्ट को यही सारी चीजों की जांच के लिए लिखा था। मेरा एक भी आवेदन नहीं पहुंचने दिया गया, उल्टा मुझ पर धमकी देने और स्पेशल सुविधा मांगने का आरोप लगा कर केस कर दिया गया। वायरल पोस्ट में आगे क्या… देखें

इसे भी पढ़ें : ISIS के दो आतंकी का झारखंड ATS ने क्या किया हाल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...