spot_img

वाइन शॉप में फा’यरिंग करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची से सटे अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद स्थित कंपोजिट शराब दुकान (वाइन शॉप) में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पकड़े गये बदमाशों देव सिंह मुंडा उर्फ देवा, गोल्डेन यादव और भोलू ने पुलिस के सामने अपने जुर्म कबूल कर लिये। पुलिस ने बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल अवैध हथियार भी बरामद कर लिये हैं। जोन्हा के पास से इनकी गिरफ्तारी की गई। यह कार्रवाई अनगड़ा के थानेदार गौतम कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने की है। बताया जाता है कि 3 मार्च की रात गेतलसूद वाइन शॉप में शराब को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद बदमाशों ने दुकान पर ताबड़तोड़ करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। उस समय दुकान में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, जिससे अचानक अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। फायरिंग करते समय का वीडियो सोसल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...