spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में इन गाड़ियों पर पुलिस की नजर, रहें अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में शांति व्यवस्था बनाये रखने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हजारीबाग पुलिस ने विशेष “एंटी क्राइम चेकिंग अभियान” चलाया। यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट और संदिग्ध तरीके से चल रहे वाहनों की सघन जांच की। दोपहिया और चारपहिया—किसी को भी बख्शा नहीं गया। चारपहिया वाहनों की डिक्की, सीट और साथ चल रहे यात्रियों तक की तलाशी ली गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके कागजातों की जांच की। यह सुनिश्चित किया गया कि जिले में कोई भी अपराधी या असामाजिक तत्व कानून की नजर से बच न सके।

अपराध पर रोक, सुरक्षा पहली प्राथमिकता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस एंटी क्राइम चेकिंग का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, अवैध गतिविधियों को रोकना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...