Chouparan(Krishna Paswan) : बिहार विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले झारखंड-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। बरही एसडीओ जोहान टुडू, बरही डीएसपी अजीत बिमल, चौपारण सीओ संजय कुमार यादव और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में चोरदाहा चेकपोस्ट (झारखंड) और सिधुगढ़ थाना क्षेत्र (बिहार सीमा) पर वाहनों, यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब, नकदी, हथियार या किसी भी प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से मुस्तैद है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति बनाये रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुनें क्या बोले अधिकारी
इस रास्ते गुजरने वाली हर गाड़ी पर पुलिस की नजर… देखें वीडियो #hazaribagh #jharkhand #chouparan #BiharElection2025 #police pic.twitter.com/hy6v2zSIip
— KohramLive (@KohramLive) November 10, 2025




