रांची : अवैध हथियार रखने के आरोप में अरगोड़ा पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा। उसके घर से 7.65 बोर का 1 सेमी ऑटोमेटिक देसी पिस्टल मिला। आरोपी का नाम अरशद आलम है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुलेमान कंपाउंड हज हाउस के सामने मदरसा गली में रहने वाला अरशद आलम किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी को लेकर अवैध हथियार रखे हुए है। सूचना के आधार पर अरगोड़ा पुलिस की टीम ने उसके घर में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को अरशद के घर से 1 सेमी ऑटेमेटिक देसी पिस्टल मिला। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more:फंदे पर झूलती मिली 10वीं की छात्रा की लाश
Read more:आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवकों से ठगी








