GARHWA : गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र में चिनिया थाना के पालहे गांव में 4 दिन पहले लोगों की पिटाई से युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें से एक युवक की प्रेमिका का पति है। बता दें कि 11 जून को युवक को अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर लोगों ने उसकी पिटाई की थी। प्रेमिका ने भाग कर अपनी जान बचा ली थी। यह जानकारी मंगलवार को रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक ने दी। गौरतलब है कि मृतक के भाई ने चिनिया थाने में 13 जून को FIR दर्ज कराई थी, जिसमें जगन कोरवा, नंदू कोरवा समेत 10 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इसके बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
Read More : पति के सामने पत्नी और नाबालिग बेटी से गैंगरेप
ये हैं चार गिरफ्तार आरोपी
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नंदू कोरवा, जगन कोरवा, विनायक कोरवा एवं नरेश कोरवा शामिल हैं। चिनिया थाना के पालहे गांव में नंदू कोरवा की पत्नी का गांव के ही विजय कोरवा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच 11 जून को उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। लोगों ने विजय को जमकर पीटा था।
Read More : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर CM का बड़ा फैसला, अब मॉल खोलने के साथ कई छूट…






