नवरात्रि की शाम PM ने लिखा खुला पत्र, की यह अपील

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : त्योहारी सीजन में देशवासियों के लिए खुशखबरी देते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘GST बचत उत्सव’ पर खुला पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से लागू हुये नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स से रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर घर-परिवार के सामान तक की कीमतें कम होंगी। PM ने कहा कि अब GST की मुख्यतः दो ही दरें रहेंगी। खाने-पीने का सामान, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट जैसी जरूरी चीजें जीरो से 5% टैक्स पर मिलेंगी, जबकि घर और परिवार से जुड़ी अधिकतर सेवायें भी 5% टैक्स के दायरे में होंगी। इंश्योरेंस प्लान पर भी अब GST नहीं लगेगा। इससे देशवासियों को सालाना करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।

PM मोदी ने लिखा कि 2017 में GST की शुरुआत ने कारोबारियों को राहत दी थी, अब ये नये सुधार सिस्टम को और आसान बनायेंगे। इससे दुकानदारों, छोटे उद्योगों और व्यापारियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुये कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए जरूरी है कि लोग देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। “जब आप भारतीय कारीगरों और उद्योगों का सामान खरीदते हैं, तो कई परिवारों की रोजी-रोटी और युवाओं के रोजगार में योगदान देते हैं।” PM मोदी ने नवरात्रि और ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की बधाई देते हुये उम्मीद जताई कि यह सुधार मध्यम वर्ग की मेहनत को मजबूती देगा और हर घर की बचत बढ़ायेगा।

spot_img

Related articles:

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...