Kohramlive : PM मोदी का कल यानी 5 फरवरी को महाकुंभ ( Mahakumbh 2025 ) दौरा प्रस्तावित है। वे यहां संगम में पवित्र स्नान करेंगे। जानकारी के मुताबिक कल सुबह 10 बजे वह महाकुंभ पहुंचेंगे और यहां वे अरैल घाट से बोट के जरिये संगम जायेंगे। PM करीब 1 घंटे प्रयागराज में रहेंगे।
PM मोदी का पूरा शेड्यूल ( Mahakumbh 2025 )
PM मोदी बमरौली एयरपोर्ट पर बुधवार की सुबह 10 बजे विशेष विमान से पहुंचेंगे।
इसके बाद सेना के तीन हेलीकॉप्टर के साथ अरैल स्थित DPS मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे।
यहां से PM मोदी निषाद राज क्रूज़ से संगम में डुबकी लगाने जायेंगे।
इसके बाद वह गंगा पूजा और आरती करेंगे। इस दौरान PM मोदी अखाड़े, आचार्य वाड़ा, दंडीवाडा और खाकचौक के प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे।
करीब 1 घंटे यहां रुकने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वापस लौट जायेंगे।
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…








