New Delhi : दिल्ली की सर्द दीवारों के बीच, जब एक-एक शब्द की गूंज से संसद भवन के गलियारे गूंज उठे, तब PM नरेंद्र मोदी की निगाहें साफ थीं, साहस, संयम और संकल्प। ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा जब NDA की बैठक में गूंजी, तो सारा राजग एक स्वर में बोला, यही है नेतृत्व, यही है लहू की कीमत। लेकिन इसी सभा में मोदी की वाणी में एक और स्वर था, अनुशासन का। कुछ नेताओं की बेलगाम ज़ुबान पर उन्होंने कहा,“हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं, लेकिन चुप रह जाना कभी-कभी पार्टी को बचा लेता है।” विजय शाह, जांगड़ा, देवड़ा, जिनके शब्द पहलगाम के जख्मों पर नमक बनकर गिरे, उन्हें एक चेतावनी मिली। यह संगठन की मर्यादा थी। PM मोदी ने साफ किया, जातिगत जनगणना कोई सियासी जाल नहीं, बल्कि वंचितों को विकास की रेखा से जोड़ने का औजर है। जेपी नड्डा बोले, “हम राजनीति नहीं, समाज के पुनर्निर्माण में लगे हैं।” अमित शाह की आवाज़ में गूंज थी, “हमने जंगलों की खामोशी में उम्मीद बोई है। अब नक्सली हार रहे हैं।” NDA अब ‘काली रात’ की सच्चाई उजाले में लायेगा। लोगों को फिर बतायेगा, किसने लोकतंत्र को रौंदा था। बैठक में 20 मुख्यमंत्री, 18 उपमुख्यमंत्री सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।
PM नरेंद्र मोदी नेताओं को दे गये ये अहम टिप्स…
Date:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...
CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…
Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...
CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना
Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...
‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...
जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...







