spot_img

ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी, 40 साल में पहली बार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यूरोपीय देश ग्रीस पहुंचे। ग्रीस की राजधानी एथेंस में पीएम मोदी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आज कदम रखा। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्‍य स्‍वागत किया गया। बता दें कि ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के विशेष न्योते पर पीएम मोदी वहां पहुंचे हैं। ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने एथेंस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एथेंस के होटल ग्रांडे ब्रेटेन में रुके हैं। भारतीय पीएम जब होटल पहुंचे तो प्रवासी भारतीयों की वहां भीड़ लग गई. होटल के बाहर पीएम के आगमन का इंतजार कर रहे भारतीय प्रवासियों के एक सदस्य ने कहा, “हमें भारतीय होने पर गर्व है… हम बहुत उत्साहित हैं. आपका स्वागत है, मोदी जी!” 40 सालों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस का दौरा कर रहा है। इससे पहले भारत से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था।

भारत और ग्रीस की सभ्यताओं के बीच संबंध रहे हैं, जो हाल के वर्षों में समुद्री परिवहन, रक्षा, व्यापार एवं निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों के माध्यम से मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मित्सोताकिस के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी के ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोलू से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। वह अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गजों के साथ-साथ ग्रीस में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Ethanol Fuel इनोवा कार होगी लॉन्च, मंत्री गडकरी करेंगे शुरुआत, जानें कब…

इसे भी पढ़ें : ISRO ने जारी किया चांद का खूबसूरत वीडियो

इसे भी पढ़ें : चंदा मामा के माथे पर भारत का तिलक, झूम उठी दुनिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां भेजा गया

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के चमेली झरना में मिली अनजान लड़का-लड़की की डे*ड बॉडी… जानें

इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट में बोले DGP, भूमाफिया को जिला बदर करने की तैयारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...