kohramlive desk : आज शुक्रवार को PM Narendra Modi उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के दर्शन को पहुंचे। पीएम बनने के ये उनकी 5वीं यात्रा है, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि आदि शंकराचार्य ने ही केदारनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था।आदि शंकर का जन्म केरल में हुआ था। वहां भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। मोदी के संबोधन का ज्यादातर हिस्सा वैसे अध्यात्म पर केंद्रित था। लेकिन राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते पीएम ने यहां अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। पीएम ने उत्तराखंड के युवाओं से यह भी कहा कि अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों उत्तराखंड के काम आएंगे।
चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा
पीएम ने उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों के बारे में कहा कि चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाइवेज से जुड़ रहे हैं। आगे बताया गया कि भविष्य में यहां केदारनाथ तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पीएम ने आगे कहा कि पास ही मैं मौजूद हेमकुंड साहिब के दर्शन आसान करने के लिए भी रोप-वे बनाने की तैयारी है।
After 2013 destruction, people used to think if Kedarnath could be redeveloped. But a voice within me always told me that Kedarnath will be redeveloped again: Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/mniP5H3hs4
— ANI (@ANI) November 5, 2021
हमारा देश तो इतना विशाल है, इतनी महान ऋषि परंपरा है। एक से बढ़कर एक तपस्वी आज भी भारत के हर कोने में आध्यात्मिक चेतना को जगाते रहते हैं: केदरनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड pic.twitter.com/N3Zf0D629f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2021
Read More : ‘Chandigarh kare aashiqui’ का मोशन पोस्टर रिलीज, तस्वीर आई सामने
Read More : झारखण्ड के स्कूल-कॉलेजों में लागू होंगे एनसीसी के नये पाठ्यक्रम
Read More : दिवाली के बाद ग्रुप सी के 22000 पदों पर होगी बहाली




