spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PM मोदी का ऐलान, मछुआरों के लिये “जुब्बा सहनी योजना”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है। आरा की ऐतिहासिक धरती पर सोमवार को हुई विशाल जनसभा में PM नरेंद्र मोदी ने NDA उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट मांगे और बिहार के लोगों के लिए एक नई योजना की घोषणा की। PM मोदी ने अपने भाषण में कहा कि बिहार के मछली पालकों के लिये खुशखबरी है। NDA सरकार आने पर ‘जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना’ लागू की जायेगी। इस योजना के तहत राज्य के हर मत्स्य पालक को ₹9,000 की वित्तीय सहायता दी जायेगी। PM के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर “जुब्बा सहनी” नाम ट्रेंड करने लगा। लोग जानना चाहने लगे कि आखिर वो कौन थे, जिनके नाम पर यह योजना लाई जा रही है।

जुब्बा सहनी बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के निवासी थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने अंग्रेज अफसर लियो वालर को आग के हवाले कर देशभक्ति का अदम्य साहस दिखाया था। उनकी इस वीरता से घबराकर अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार किया और 1944 में फांसी दे दी। वे भारत की आजादी की उस ज्वाला के प्रतीक बन गए, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। आज भी उनकी स्मृति में मुजफ्फरपुर में “जुब्बा सहनी स्टेडियम” और “जुब्बा सहनी पार्क” बने हुये हैं। PM मोदी ने कहा कि बिहार की माटी में ऐसे अनेक वीर जन्मे हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिये प्राणों की आहुति दी। जुब्बा सहनी जी ने जो बलिदान दिया, वह बिहार की शान है। NDA सरकार उनके नाम पर योजना चलाकर उनके आदर्शों को आगे बढ़ायेगी और मछुआरा समाज को सशक्त बनायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...