spot_img

ठेकेदार से लेवी वसूलने आए PLFI उग्रवादी धराया, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : पुलिस ने ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए आए पीएलएफआई के सक्रिय सदस्‍य मंगरा चम्पिया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक वायरलेस रेडियो, पीएलएफआई का पर्चा, एक मोबाइल फोन जब्‍त किया है। पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर मोदी उर्फ हरसिंह सांडी पूर्ति ग्राम लडाउली के हॉकी खेल मैदान के पास इकट्ठा हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर बंदगांव थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ उक्‍त स्‍थल पर गए। वहां 5-6 लोग बैठे हुए थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक व्‍यक्ति को पकड़ लिया। बाकी लोग मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार व्‍यक्ति ने अपना नाम मंगरा चम्पिया बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह पीएलएफआई के एरिया कमांडर मोदी उर्फ हरसिंह सांडी पूर्ति दस्ते का सक्रिय सदस्‍य है। ये सभी लोग ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए इकट्ठा हुए थे।




Read More :हाय राम ये क्‍या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…

Read More :रांची पैथोलॉजी सेंटर में 17 मई से शुरू होगा OPD, डॉ रवि सहित कई डॉक्टर्स देंगे सेवा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...