Palamu : एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने परिवार के भीतर छुपे अंधेरे को बेनकाब किया है। रुद गांव में बीते 18 अप्रैल को एक खौफनाक हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। नरेश भुइयां ने अपने छोटे भाई कृष्ण भुइयां उर्फ कईला की हत्या का इल्जाम लगाया। गठित स्पेशल टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से दो संदेही गुनहगारों को उठा लिया। पूछताछ में संदेही दिलीप भुइयां ने पुलिस को बताया कि बीते 17 अप्रैल को वह अपने ममेरे भाई कृष्ण के साथ ताश खेल रहा था, तभी कईला ने दिलीप से 3300 रुपये जीत लिये थे। यह हार दिलीप को हजम नहीं हुई और नशे की हालत में वह कृष्ण पर ताना मारने लगा। यह ताना दिलीप के गुस्से को कारण बना। उसने अचानक गुस्से में आकर कृष्ण पर टांगी से तीन वार किये, जिससे कृष्ण उर्फ कईला मौके पर ही मारा गया। हत्या के बाद दिलीप ने अपने नाना नंदेव भुइयां के साथ मिलकर शव को छिपा दिया, ताकि गुनाह छुप जाये। गिरफ्तार दिलीप की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना टांगी और खून लगे कपड़े बरामद कर लिये। इस कांड के सुलझाने में छत्तरपुर के थानेदार प्रशांत प्रसाद, SI राहुल कुमार, सुशील उरांव एक सशस्त्र बल की सराहनीय भूमिका रही।








