spot_img

“मिले सुर” के रचयिता पीयूष पांडेय नहीं रहे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : विज्ञापन जगत के जादूगर, एडगुरु पीयूष पांडेय अब हमारे बीच नहीं रहे। लगभग 70 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली, वे अपने पीछे छोड़ गये वो रचनात्मक विरासत जिसने चार दशकों तक भारतीय विज्ञापन को भावनाओं की नई भाषा दी। 1982 में ओगिल्वी के दरवाजे पर कदम रखने वाले उस सादे से आदमी ने जल्द ही विज्ञापन को ‘कलाकारी’ बना दिया। फेविकोल का जोड़, कैडबरी का मिठासभरा जश्न, एशियन पेंट्स का रंगीन अहसास, हमारा बजाज, और ठंडा मतलब कोका-कोला, हर स्लोगन में एक देश की आत्मा बसती थी। उन्होंने दिखाया कि विज्ञापन बेचा नहीं करता, दिल छूता है। “मिले सुर मेरा तुम्हारा,” सिर्फ एक गीत नहीं था, वो भारत की विविधता में एकता का सुरीला प्रतिज्ञा-पत्र था, जो दूरदर्शन से उठकर देश की धड़कन बन गया। बीते कुछ दिनों से संक्रमण से पीड़ित रहे पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया। शिवाजी पार्क की उस दोपहर में जब उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ, तो हवा में गूंज उठा मानो वही सुर, “मिले सुर मेरा तुम्हारा, तो सुर बने हमारा…” साल 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा, उनकी अगुवाई में ओगिल्वी इंडिया बारह साल तक नंबर वन बनी रही, क्योंकि उनके लिये क्रिएटिविटी एक नौकरी नहीं, जीवन की कविता थी। “मद्रास कैफे” जैसी फिल्मों में अभिनय कर उन्होंने यह साबित किया कि  रचनात्मकता सीमाओं की मोहताज नहीं होती। उन्होंने ‘भोपाल एक्सप्रेस’ की पटकथा लिखी, और जिंदगी के हर फ्रेम को अर्थ दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पीयूष पांडेय जी की रचनात्मकता ने विज्ञापन को जनभाषा दी। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा, “पीयूष पांडेय हास्य, सादगी और रोजमर्रा के जीवन से विज्ञापन को जोड़ा, जैसे शब्दों में जीवन उतर आता हो।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...