Kohramlive : तेलंगाना के निजामाबाद की मिट्टी से एक ऐसी कहानी उगी है, जो किसी उपन्यास से कम नहीं। यह कहानी है नवीन चांटी की है, एक ऐसे नौजवान की, जिसने भूख को दुश्मन और सेवा को अपना धर्म बना लिया। वो सड़क किनारे बैठे भूखे बच्चों को देखता, तो आंखों में बेचैनी उतर आती थी। इसी पीड़ा ने उसे वो राह दिखाई, जहां इंसानियत ही पूंजी बन गई। 14 फरवरी 2016 को जब दुनिया प्रेम का उत्सव मना रही थी, उसी दिन नवीन ने प्रेम का सबसे सच्चा रूप जिया “फूड बैंक” की स्थापना करके। पहले रविवार को सिर्फ 100 लोगों तक थाली पहुंचती थी, आज हर दिन सैकड़ों भूखे पेटों तक रोटी, सब्जी और सुकून पहुंचता है। नवीन के साथ अब 200 से अधिक स्वयंसेवक जुड़ चुके हैं। पैसा नहीं लिया जाता, बल्कि साल में एक बार आयोजित “राइस बैग चैलेंज” में लोग खुद राशन लेकर आते हैं। कोविड के कठिन दिनों में जब शहर सन्नाटा ओढ़े था, तब यही फूड बैंक मजदूरों की थाली में आशा बनकर उतरा। 10 लाख से अधिक लोगों की भूख मिटा चुके इस मिशन की सराहना खुद PM नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की। आज ये फूड बैंक सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि संवेदना की थाली परोसता है। जहां हर कौर में करुणा है, और हर दाने में दुआ। नवीन का संदेश साफ है कि “अगर आपके घर में एक रोटी ज्यादा है, तो किसी भूखे के हिस्से की भूख कम कीजिये, क्योंकि सेवा ही सच्चा प्रेम है।”
सबकी भूख मिटाने वाले इस शख्स ने खोला ”फूड बैंक”…
Date:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें
Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...
7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका
7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S
Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें
Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...
वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…
Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...



