Ranchi : ”चुनावी प्रक्रिया से हर कोई रूबरू है, लोकतंत्र में जनता शक्तिशाली होती है। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है, मतदान दिवस पर शहरी मतदाता छुट्टी का दिन बना लेते हैं। 18 साल होते ही देश बनाने का मौका, किसी और देश में नहीं मिलता। मतदान जरूर करना चाहिये।” यह कहना है रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा का। मौका था राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में मतदाता जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का। DC ने VAF और ELC के सदस्यों से आम लोगों को मतदान के प्रति जगाने को कहा, वहीं ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को कहा। वहीं, मतदाता जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजित क्विज में लोगों द्वारा हाजिर जवाब दिया गया।
इससे पहले मौके पर मौजूद रांची के उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने चुनावी प्रक्रिया की डिटेल से जानकारी देते हुये VAF द्वारा अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की व्यवस्था है, सभी संस्थान द्वारा पोलिंग डे पर पेड हॉली डे दिया जायेगा, मतदान के दिन घर पर न बैठें, अपना वोट जरुर डालें। दिनेेश यादव ने कहा कि संस्थानों में गठित वीएएफ भी अपने कर्मचारियों को वोटिंग केे लिए प्रेरित करें।
झारखंड की संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न संस्थानों में गठित वीएएफ अपने कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के 18 प्लस सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज करायें। कर्मचारियों के साथ उनके फैमिली मेंबर का भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़वायें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, इस संबंध में वीएएफ अंडरटेकिंग उपलब्ध करायें।
इससे पहले VAF और ELC के सदस्यों द्वारा दिये गये हाजिर जवाब सुन DC राहुल कुमार सिन्हा गदगद हुये। सही जवाब देने वालों को उपहार भी दिया गया। मौके पर DC राहुल कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव एवं उत्कर्ष कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






