1 October से बदल जाएंगे कई नियम, आपकी जेब पर क्‍या पड़ेगा असर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: October की पहली तारीख से आपकी रोजमर्रा की चीजे बदल जाएंगी। चाहे सैलरी का मामला हो या बैंक से जुड़ा नियम, एलपीजी सिलेंडर के दाम हो या पेंशन आने वाले दिनों में कई अहम बदलाव होने वाले हैं। यह जानना हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है कि आखिर बैंक के कौन से नियम बदल जाएंगे। अगर ग्राहक इन नियमों के बारे में अवगत रहते हैं तो उन्हें बैंक में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में हमारी कोशिश है कि ग्रहाकों को नए नियम के बारे में जानकारी दे दें जिससे कि उन्हें बैंक में किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

 October: बदल रहा है पेंशन का नियम

1 अक्टूबर से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ा नियम बदल जाएगा. अब देश में सभी बुजुग पेंशनर्स जिनकी उम्र 80 साल या उससे ज्यादा है वो देश के सभी हेड पोस्ट ऑफिस में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं. इन बुजुर्गों को हेड पोस्ट ऑफिस के जीवन प्रमाण सेंटर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने होंगे। इस काम के लिए बुजुर्गों को 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।

बुजुर्गोंक के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का काम पोस्ट ऑफिस के जरिये अक्टूबर से शुरू हो जाएगा. इसलिए भारतीय डाक विभाग को यह निर्देश दिया गया है कि जीवन प्रमाण सेंटर की आईडी अगर बंद है तो उसे समय से एक्टिवेट कर लें ताकि बुजुर्ग पेंशनर्स को किसी भी तरह से कोई दिक्कत न हो।

1 अक्टूबर से इन तीन बैंकों की चेकबुक और MICR कोड स्वतः इनवैलिड हो जाएंगे. इन तीन बैंकों में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और इलाहाबाद बैंक शामिल है। ये वो बैंक जिनता मर्जर हाल ही में दूसरे बैंकों में हुआ है।  मर्जर होने के कारण अकाउंट होल्डर के अकाउंट नंबरों, आईएफएससी व एमआईसीआर कोड में बदलाव हुआ है। इस कारण 1 अक्टूबर 2021 से बैंकिंग सिस्टम पुराने चेक को रिजेक्ट कर देगा।

ऑटो डेबिट के बदलेंगे नियम

1 अक्टूबर से क्रेडिट/डेबिट कार्ड से होने वाले ऑटो डेबिट के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया नियम लागू हो रहा है। इस नियम के तहत ऑटो डेबिट तब तक नहीं होंगे जब तक ग्राहक इस बात की मंजूरी न दे। 1 अक्टूबर, 2021 से लागू होने वाले नए नियम के मुताबिक के मुताबिक बैंक को किसी भी ऑटो डेबिट पेमेंट के लिए ग्राहकों को 24 घंटे पहले एक नोटिफिकेशन भेजना होगा। कस्टमर के खाते से पैसा तभी डेबिट होगा, जब वह इसे कन्फर्म करेगा। यह नोटिफिकेशन ग्राहकों को एसएमएस या ई-मेल से भी भेजा जा सकता है।

LPG सिलेंडरों की कीमतों में होगा बदलाव (LPG price)

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आ जाएगा. बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर (LPG gas cylinder) की नई कीमतें तय की जाती हैं.

 प्राइवेट शराब दुकानें बंद

1 अक्टूबर से दिल्ली में प्राइवेट शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी.16 नवंबर तक सिर्फ सरकारी दुकानों पर मंदिरा की बिक्री होगी. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई आबकारी नीति के तहत राजधानी को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया की गई है. अब 17 नवंबर से नई नीति के तहत ही दुकानें खुलेंगी.

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%