spot_img

चलती ट्रेन में रेंगते सांप को देख मचा तहलका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चलती जन शताबदी एक्सप्रेस ट्रेन में एक सांप को रेंगते देख मुसाफिरों को रोंगटें खड़े हो गये। यात्रियों में तहलका मच गया। हैरान कर देने वाली यह घटना भोपाल और जबलपुर के बीच हुई। रेलवे ने जांच शुरू कर दी। दो रोज पहले हुई घटना अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि ट्रेन के साफ-सफाई वाले एरिया को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा चुका है, वहीं सफाई कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। RPF द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि क्या किसी बाहरी शख्स ने जानबूझकर ट्रेन में सांप को छोड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ट्रेनों में सांप मिला हो। अक्टूबर में झारखंड से गोवा जाने वाली वास्को-द-गामा वीकली एक्सप्रेस में भी एक सांप एसी कोच में पाया गया था, जिसका यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। IRCTC स्टाफ ने सांप को पकड़कर ट्रेन से बाहर निकाला। इससे पहले सितंबर में गरीब रथ एक्सप्रेस में भी एक लंबा सांप पाया गया था। इससे पहले अप्रैल में एक और खतरनाक घटना हुई थी, जब मदुरै-गुरुवायुर पैसेंजर एक्सप्रेस में एक यात्री को सांप ने डंस लिया था।

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…

इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह

इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...