spot_img

पलामू का अफीम तस्कर जालंधर में धराया, क्या बोल गया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : रातों रात अमीर बनने की चाहत में मिनराज आलम बड़का अफीम तस्कर बन गया। पहले वह मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करता था, पर आसान तरीके से पैसे कमा अमीर बनने के ख्वाब में अपराध के दलदल में धंसता चला गया। वह नशे के सौदागरों के लिये काम करने लगा। मिनराज आलम को जहां तहां अफीम की सप्लाई करने को कहा जाता था। बीते दो साल से इसी काम में वह तल्लीन था। मिनहाज जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम मिले। वह पलामू के तिरहसी जमुना गांव का रहनेवाला है। उसने अपने पिता का नाम हुसैन मियां बताया है। जालंधर पुलिस उससे झारखंड और जालंधर के बीच के तस्करों का पूरा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि अफीम के सौदागरों का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं। झारखंड से यूपी, दिल्ली, मुंबई और पंजाब में बड़े पैमाने पर अफीम, गांजा और हेरोईन की सप्लाई की जाती है। झारखंड में सबसे ज्यादा नशे का कारोबार रांची, खूंटी, टाटा, चतरा एवं पलामू में होता है। चतरा में रहनेवाले दो तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि उसके आगे हर कोई नतमस्तक है। एक दफा यह दोनों शख्स दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ चुका है। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से करीब 8 करोड़ रुपये का अफीम और हेरोइन बरामद की थी।

पंजाब की जालंधर पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर सुखराज सिंह के नेतृत्व में मकसूदां में भगत सिंह कालोनी के पास चेक नाका लगा हुआ था। वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी। वह एक भारी भरकम बैग लेकर आ रहा था। चेक नाका पर पुलिस को देख वह उल्टे पांव भागा। पुलिस ने खदेड़ के इस युवक तो धर दबोचा। उससे पंजाब आने के मकसद के बारे में पूछा गया, वह कुछ नहीं बता सका। उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से काले पॉलिथिन में लपेट कर रखी गई अफीम मिली। सब इंस्पेक्टर सुखराज सिंह ने इस बात की जानकारी तुरंत एसपी परमजीत सिंह को दी। मौके पर पहुंचे एसीपी के सामने अफीम को तौला गया। करीब 2 किलो 600 ग्राम अफीम निकली। लगभग 27 साल के मिनराज आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि 10 वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ मेहनत मजदूरी करने जालंधर आया था। करीब दो साल बाद वह झारखंड लौट गया। वहां वह पलामू के छोटे बड़े अफीम तस्करों के संपर्क में आ गया। उसके कई तस्करों के साथ गहरे ताल्लुकात हो गये। वह जालंधर अफीम की सप्लाई करने आता था। उसे बतौर कमीशन मोटी रकम मिलती थी। उसका ख्बाव था रातों रात अमीर बनने का। इस कारण इस काली दुनिया में कदम रखा।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : खूंटी ट्रिपल मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, उगले कई राज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...