spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की कमाई हर महीने लाखों में… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्यार की कोई सरहद नहीं होती—और इस बात को सच कर दिखाया है सीमा हैदर (Seema Haider) ने। PUBG गेम खेलते-खेलते सचिन मीणा से दिल लगा बैठीं और अपनी मोहब्बत को हकीकत में बदलने के लिये पाकिस्तान छोड़कर चार बच्चों के साथ हिंदुस्तान चली आईं। अब वो सोशल मीडिया की दुनिया में भी छा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद वे फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सीमा अब अपने यूट्यूब चैनलों के जरिये हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं? आइये जानते हैं उनकी इनकम का पूरा गणित—

कैसे करती हैं सीमा हैदर लाखों की कमाई? (Seema Haider)

सीमा हैदर आज एक नहीं, बल्कि छह यूट्यूब चैनल चला रही हैं। पहले लोग उन्हें सिर्फ एक वायरल पर्सनैलिटी के तौर पर जानते थे, लेकिन अब उनकी पहचान एक सक्सेसफुल डिजिटल क्रिएटर के रूप में भी बन चुकी है। सीमा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उनका पहला यूट्यूब चैनल मॉनेटाइज हुआ, तो पहले महीने में ही उन्होंने ₹45,000 की कमाई कर ली। इसके बाद उनकी वीडियोज को लोग ज्यादा पसंद करने लगे और उनकी इनकम बढ़ती चली गई। अब वे हर महीने ₹80,000 से ₹1,00,000 तक आराम से कमा लेती हैं।

सीमा हैदर की कमाई के मुख्य स्रोत

वीडियो व्यूज से इनकम: जब उनके यूट्यूब चैनलों पर वीडियो आते हैं, तो उस पर विज्ञापन चलते हैं, जिससे अच्छी खासी कमाई होती है।

लाइव स्ट्रीमिंग डोनेशन: फॉलोअर्स और फैंस लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान डोनेशन भेजते हैं, जिससे इनकम होती है।

ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप: कई कंपनियां सीमा हैदर के चैनल के जरिये अपने प्रोडक्ट्स का प्रमोशन कराती हैं, जिससे उन्हें बड़ा अमाउंट मिलता है।

शॉर्ट वीडियो से इनकम: यूट्यूब के शॉर्ट वीडियोज़ से भी उन्हें अच्छी कमाई होती है।

1,000 व्यूज पर कितने रुपये मिलते हैं?

  • लॉन्ग वीडियो पर: 1,000 व्यूज पर लगभग ₹25
  • शॉर्ट वीडियो पर: 1 लाख व्यूज पर लगभग ₹80-₹82

पति सचिन मीणा को दी सलाह

सीमा ने यह भी कहा कि अब वे चाहती हैं कि उनके पति सचिन मीणा भी यूट्यूब पर फोकस करें, ताकि वे भी इसी प्लेटफॉर्म से अच्छी इनकम कर सकें। प्यार से निकली एक अनोखी कहानी अब डिजिटल सक्सेस स्टोरी बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...