Khunti : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खूंटी आगमन की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इको फ्रेंडली हेलीपैड बनाया जा रहा है। खूंटी के उलिहातू में अलग-अलग जगहों पर हेलीपैड बनाये जा रहे हैं। संभवत पहली बार हेलीपैड पर गोबर से लिपाई पुताई की जा रही है। गोबर को शुभ और इको-फ्रेंडली माना जाता है। जनजातीय समाज में पर्व त्योहारों के मौके पर पूजन स्थल को गोबर से लीपने की परंपरा है। घर आंगन की साफ सफाई में भी गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। गोबर से लिपाई पुताई के काम में कई महिलाओं को लगाया गया है। गोबर से लिपाई-पुताई करने से हेलीकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरते वक्त धूल भी नहीं उड़ेगी और वायु प्रदूषण रहित हेलिपैड होगा।
खूंटी को बिल्कुल नया लुक देने की तैयारी में लोग जुटे हैं। साफ-सफाई, रंग-रोगन अंतिम चरण पर है। बिरसा ओड़ा परिसर में पेंटिंग के माध्यम से भगवान बिरसा की जीवनी को दर्शाने की कोशिश की जा रही है। भगवान बिरसा मुंडा की वंशावली और इतिहास के शिलापट्ट को नया लुक दिया जा रहा है। दीवारों पर सोहराई पेंटिंग बनाई जा रही है। राष्ट्रपति के आने की बात पर वहां के हर कोई बहुत खुश है। उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। राष्ट्रपति गौरव दिवस पर खूंटी आ रही है।
इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं
इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार
इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब
इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम
इसे भी पढ़ें :आज से बढ़ सकती है कनकनी…














