Ranchi : झारखंड(Jharkhand)में इन दिनों गजब का मौसम है। सुबह तेज धूप होती है तो दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो जाती है। कई इलाकों में हुई बारिश के बाद अब अगले 24 से 48 घंटों में मौसम और बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए राज्य(Jharkhand) के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Jharkhand के इन जिलों में अलर्ट
गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर से लेकर रांची, धनबाद, बोकारो और सिंहभूम तक, कहीं भी ओलावृष्टि, गर्जन और वज्रपात हो सकता है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने की चेतावनी है। वहीं 9 अप्रैल को भी राहत नहीं, इन जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि ओलावृष्टि और आंधी फसलों, पेड़-पौधों और मवेशियों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में लोगों को घर के अंदर रहने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने और खुले में, खासकर पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Ceasefire : अमेरिका-ईरान ने किया सीजफायर का ऐलान, कब तक के लिए… जानें
इसे भी पढ़ें : Government Job : सरकारी नौकरी में नया और सख्त नियम… जानें




