spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में आज से खुल गए मॉल, जानिए और क्या खुला, क्या है बंद

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में आज से सभी मॉल खुल गए। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की नई गाइडलाइन आज से जारी हो गई। अब राज्य के सभी जिलों की सभी दुकानें शाम 4 बजे तक खुलेगी। राज्य में मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर भी आज से खुल गए।

वहीं वीकेंड लॉकडाउन अभी भी जारी रहेगी। शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक यानी 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान हर तरह की दुकानें, सब्जी, राशन और फल की दुकानें भी बंद रहेंगी और अनावश्यक निजी वाहनों से निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। इस अवधि में सिर्फ दूध की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मेडिकल और स्वास्थ्य संबंधित सभी दुकानें और संस्थाएं, पेट्रोल पंप, एलपीजी और सीएनजी दुकानें, हाइवे के ढाबे, कोल्ड स्टोरेज और वेयर हाउस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। इसी के साथ रेस्टोरेंट भी खुले रहेंगे, लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं है। वहां से होम डिलिवरी या खाना पैक कराकर ले जा सकेंगे।
इन पर अब भी पाबंदी
सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, सभा कक्ष, बैंक्वेट हॉल, बार और क्लब बंद रहेंगे।
वहीं सभी सरकारी और निजी कार्यालय शाम 4 बजे तक 50 फीसद मानव संसाधन की क्षमता के साथ चलेंगे। पूर्व से जो छूट चली आ रही है, वह आगे भी जारी रहेगी। धार्मिक स्थल तो खुलेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। सामान ढोने वाले वाहनों को प्रतिबंध मुक्त रखा गया है। अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे। शादी या तो घर पर होगी या कोर्ट में जहां अधिकतम 11 सदस्य ही रह सकेंगे। वहीं एक जिला से दूसरे जिला और झारखंड में आने-जाने के लिए ई-पास को अनिवार्य किया गया है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: