वैलेंटाइन डे पर पत्नी को किडनी डोनेट कर रहा यह शख्स, कही ये बात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुजरात : पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है। सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने और जीवन की गाड़ी को बेहतर तरीके से आगे ले जाने का काम करते हैं। वैलेंटाइन डे प्‍यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे संग जीने मरने की कस्में खाते हैं। गुजरात के एक शख्स ने वैलेंटाइन डे को अपनी पत्‍नी के लिए खास बना दिया। पति-पत्‍नी के सच्‍चे प्‍यार को साबित किया। यह शख्‍स वैलेंटाइन डे के दिन अपनी बीमार पत्नी को अपनी किडनी डोनेट कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये कपल शादी की 23वीं वर्षगांठ भी साथ-साथ मना रहे हैं।

इस शख्‍स का नाम है विनोद पटेल और उनकी पत्‍नी का नाम रीता पटेल है, जो ऑटोइम्यून किडनी डिस्फंक्शन से जूझ रही है। पिछले तीन साल से उनका इलाज चल रहा है। इलाज के बावजूद रीता की किडनी की बीमारी ठीक नहीं हो पाई है। किडनी ठीक ना होने से उनके पति ने अपनी किडनी डोनेट करने का निर्णय लिया वो भी वैलेंटाइन डे के दिन। अहमदाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वे किडनी डोनेट कर रहे हैं।

इसे भी पढे : नामकुम गोलीकांड का खुलासा, जानिए मुकेश झा को क्‍यों मारी गई थी गोली

डॉक्टर सिद्धार्थ मवानी ने बताया 

ऑटो इम्यून की बीमारी होने पर व्यक्ति के शरीर का इम्यून सिस्टम शरीर के स्वस्थ अंगों पर हमला करने लगता है। जिस कारण से रीता की किडनी पूरी तरह खराब हो गई है। पत्नी के दर्द में देखकर उन्होंने किडनी डोनेट करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि रीता की उम्र 44 साल है और पिछले महीने उनका डायलिसिस भी हुआ था।
विनोद मैसेज देकर बोला पति पत्नी का रिश्ता भगवान ने पवित्रता से बनाया है। सभी लोगों को अपने पार्टनर की इज्जत करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की सहायता के लिए भी आगे हमेशा आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :चमोली हादसा : 12 और शव मिले, मरने वालों की संख्‍या हुई 50

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी