spot_img
spot_img
spot_img

शादी के दिन दूल्हे राजा को नहीं मिली दुल्हनिया, अगुआ के साथ कर दिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 30 दिन बाद एक घटना का खुलासा हुआ है। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा को जब घर पर दुल्हनिया और उसके परिवार के लोग नहीं मिले तो उसने शादी तय कराने वाले लोगों को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच सड़क हादसा मानकर कर रही थी। घायल हेमराज को 30 दिन बाद होश आया है तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें : पलामू में पीटकर युवक की हत्या, भाई ने कहा- ससुर ने बदला लेने के लिए मार डाला

दो लोग सड़क किनारे मिले थे जख्मी

गौरतलब है कि सात अप्रैल को ग्राम हबीबगंज सरकंडी और पिपलिया हसनाबाद के बीच दरगाह के पास दो लोग सड़क किनारे जख्मी हालत में मिले थे। इनका नाम जगीदश और हेमराज था। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई है। हेमराज का इलाज चल रहा था। हेमराज को अब होश आया है, तो उसने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या थी। उसने पुलिस को बताया कि बारात लेकर पहुंचे देवकरण को घर पर दुल्हन नहीं मिली तो हमलोगों को गाड़ी से नीचे फेंक दिया।


दो लाख में तय हुई थी शादी

 हेमराज और जगदीश ने सीहोर निवासी देवकरण मेहर की शादी सागर निवासी एक महिला से कराई। शादी के लिए देवकरण ने दोनों को दो लाख रुपये दिए। रिश्ता तय कराने वाले हेमराज और जगदीश बैरसिया के पास ग्राम सनुगा के रहने वाले हैं। छह अप्रैल को शादी होनी थी। देवकरण अपने परिवार के लोगों के साथ छह अप्रैल को बारात लेकर सागर पहुंचा।

इसे भी पढ़ें : घाटशिला में 7 साल की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्‍या, फिर आरोपी के साथ ग्रामीणों ने कर दिया ये…

घर में नहीं मिली दुल्हन

 देवकरण अपने पिता मांगीलाल और दूसरे सदस्यों के साथ सागर में जब बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन वहां नहीं मिली। इसके साथ ही दुल्हन के घर में भी कोई नहीं था। इससे परिवार के लोग काफी नाराज हो गए। दुल्हन के परिवार के लोगों से देवकरण ने काफी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल पाया। शादी के लिए देवकरण के लाखों खर्च हो गए थे।



रिश्ता तय कराने वालों को गाड़ी से फेंका

इससे नाराज देवकरण और उसके परिवार वालों ने हेमराज और जगदीश को सात अप्रैल को घर से उठाया। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद चलती कार से दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान 16 अप्रैल को जगदीश की मौत हो गई। हेमराज को रविवार को अस्पताल में होश आया है। उसके बाद पुलिस में शिकायत की है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड में 27 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, इस बार ये रहेंगी पाबंदियां

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बैरसिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इनलोगों ने स्वीकार किया है कि सागर से लौटने के बाद हेमराज और जगदीश की पिटाई की थी। जांच अधिकारी साहब सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता हेमराज नजीराबाद के कोटरा गांव के रहने वाले हैं। हेमराज किसान है। उसने मृतक जगदीश के साथ मिलकर देवकरण की शादी तय कराई थी। शादी न होने पर लौटने के दौरान हेमराज और जगदीश को इन लोगों ने चलती गाड़ी से फेंक दिया था।



spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...