कोहराम लाइव डेस्क : भाजपा के वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani 93 साल के हो गए हैं। आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में आठ नवंबर, 1927 को एक हिंदू-सिंधी परिवार में हुआ था। प्राइमरी एजुकेशन कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के डीजी नेशनल स्कूल में एडमिशन लिया। बंटवारे के वक्त उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आ गया। यहां उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की।
PM Modi ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह वरिष्ठ नेता Lal Krishna Advani को जन्मदिन की शुभकानाएं देने उनके निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता भेंट की। पीएम मोदी ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Kamal Haasan के जन्मदिन पर फैंस दे रहें बधाई, बेटी श्रुति ने डाला पोस्ट
Lal Krishna Advani देश के लिए प्रेरणा
मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए भी आडवाणी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
पद्म विभूषण मिला था 2015 में
आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे थे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे थे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था।
इसे भी पढ़ें : चीन मुक्त Diwali मनाएं, स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ








