spot_img

OMG! स्टूडेंट की एडमिट कार्ड पर राज्यपाल की फोटो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: बिहार के दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विवि में ग्रेजुएशन थर्ड ईयर के लिए एक छात्र के एडमिट कार्ड पर राज्यपाल फागू चौहान की फोटो जारी होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  मामला कुछ यूं है कि विवि ने लापरवाही की हदें पार करते हुए राज्यपाल को ही परीक्षार्थी बना डाला। इस तरह की घोर लापरवाही पर विवि की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल हो रहे एडमिट कार्ड की पुष्टि खुद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने भी की है। प्रवेश पत्र पर महामहिम की तस्वीर चिपकाए जाने पर रजिस्ट्रार ने आश्चर्य जताया। किरकिरी झेलने के बाद अब इस प्रकरण पर विवि की ओर से सफाई आई है।

 साइबर कैफे और छात्रों के सिर फोड़ा ठीकरा

विश्वविद्यालय की गलती स्वीकार करते हुए रजिस्ट्रार ने इसके लिए छात्रों और साइबर कैफे पर गलती का ठीकरा फोड़ा है। आरोप लगाया और कहा कि पूरा फॉर्म छात्रों द्वारा ही भरा जाता है, ऐसे में ऐसी स्थिति पैदा करना छात्रों का काम है या यह अक्सर साइबर कैफे के लोगों की बदमाशी के कारण भी होता है, ताकि विश्वविद्यालय को बदनाम किया जाए।

इन्क्वायरी के साथ ऐक्शन भी होगा

टेक्नोलॉजी के जरिए एक साथ लाखों एडमिट कार्ड अपलोड किए जाते हैं, जिसमें कभी-कभी ऐसी खामियां आ जाती हैं। इस मामले में उन्होंने बताया कि जिस छात्र के प्रवेश पत्र पर महामहिम की तस्वीर मिली है, उस छात्र को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। जो भी गलती करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रजिस्ट्रार ने यह भी स्वीकार किया कि इसमें विश्वविद्यालय की भी गलती है और परामर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो। उन्होंने बताया कि छात्र लाखों में हैं, ऐसे में सभी की तस्वीर को ध्यान से देखना और पहचानना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें : इस वीडियो को देखने के बाद सैलून में रहें ALERT

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...