Kohramlive Desk : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी (Network marketing company) एमवे इंडिया (Amway India) को बड़ा झटका लगा है। एमवे इंडिया पर मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कैम (Multi-Level Marketing Scam) चलाने का आरोप है। ED ने Amway India की 757.77 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जो संपत्तियां जब्त की गई हैं, उनमें तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में कंपनी की जमीन, फैक्ट्री, प्लांट्स व मशीनरी, वाहन, बैंक खाते और एफडी शामिल हैं। ईडी ने एमवे की 411.83 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा 36 विभिन्न खातों से 345.94 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
Amway India Pyramid Fraud चला रहा
ईडी द्वारा की गई मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) जांच में खुलासा हुआ कि एमवे डायरेक्ट सेलिंग मल्टी-लेवल मार्केटिंग नेटवर्क की आड़ में पिरामिड फ्रॉड (Pyramid Fraud) चला रहा है। यह देखा गया है कि खुले बाजार में उपलब्ध प्रतिष्ठित निर्माताओं के लोकप्रिय उत्पादों की तुलना में कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाले अधिकांश उत्पादों की कीमतें अत्यधिक हैं। वास्तविक जानकारी जाने बिना, आम आदमी कंपनी के सदस्यों के रूप में शामिल होने और अत्यधिक कीमतों पर उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित होता है और इस प्रकार अपनी मेहनत की कमाई खो देता है। नए सदस्य उत्पादों को उनका उपयोग करने के लिए नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि सदस्य बनकर अमीर बनना चाहते हैं, जो सपना पुराने सदस्य उन्हें दिखाते हैं। वास्तविकता यह है कि पुराने सदस्यों द्वारा प्राप्त कमीशन उत्पादों की कीमतों में वृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देता है।
27562 करोड़ रुपये इकट्ठे किये
यह देखा गया है कि कंपनी ने साल 2002-03 से 2021-22 तक अपने कारोबार से 27562 करोड़ रुपये इकट्ठे किये हैं। कंपनी ने इसमें से 7588 करोड़ रुपये का कमीशन भारत और अमेरिका में अपने सदस्यों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिया है। कंपनी का पूरा फोकस इस बात का प्रचार करने पर है कि कैसे सदस्य बनकर लोग अमीर बन सकते हैं। कंपनी का उत्पादों पर कोई ध्यान नहीं है। इस एमएलएम पिरामिड धोखाधड़ी को प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी के रूप में छिपाने के लिए उत्पादों का उपयोग किया जाता है।
भुगतान के नाम पर 2859.10 करोड़ रुपये दिये हैं
एमवे वित्त वर्ष 1996-97 से वित्त वर्ष 2020-21 तक भारत में शेयर कैपिटल के रूप में 21.39 करोड़ रुपये लाया है। वहीं, कंपनी उनके निवेशकों और मूल संस्थाओं को लाभांश, रॉयल्टी और अन्य भुगतान के नाम पर 2859.10 करोड़ रुपये दिये हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची और हटिया से खुलने वाली 2 ट्रेनों का होगा…
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा सचिवालय में निकली बंपर Vacancy, बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : भरोसे का ख़ून : सगी बहनों की ज़िंदगी तबाह और बर्बाद कर डाली, देखें…
इसे भी पढ़ें : CHAMPION बनी महावीर टीम, मकसद में कामयाब रहा GOE… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली धराया, देखें…
इसे भी पढ़ें : RPF और GRP ने रेलवे ट्रैक पर जो कुछ देखा, सन्न कर गया








