spot_img
spot_img

OMG : बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए बना डाले 30 फर्जी अकाउंट, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए बना डाले 30 फर्जी अकाउंट, फिर जो हुआ…। लोग जब प्यार में फेल हो जाते हैं तो अपने लवर को फंसाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक युवती ने प्यार का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। युवती ने  अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के नाम से एक, दो नहीं पूरे 30 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और उन अकाउंट से खुद को धमकी भरे मैसेज भेजे। इसके साथ ही एक्स-बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया कि वो उसे जान से मारना चाहता है। इस घटना से उसके एक्स-बॉयफ्रेंड का जीना मुश्किल हो गया है। अब इन सब घटना क्रम में जॉली के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर हुआ और वो डिप्रेशन में चला गया। उसकी नौकरी चली गई और उसे जेल भी जाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला 

ब्रिटेन के लिवरपूल की रहने वाली 20 साल की कोर्टनी आयरलैंड और एन्सवर्थ के रहने वाले 22 साल के लुईस जॉली एक दूसरे से प्यार करते थे। मगर, इन दोनों के बीच पिछले साल झगड़ा हो गया। दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि ये अलग हो गए। इसके बाद कोर्टनी ने जॉली के खिलाफ ऐसी शातिर चाल चली, जिसकी वजह से जॉली का सब कुछ बर्बाद हो गया।

लड़की ने बनाए 30 फर्जी अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्टनी ने जॉली को फंसाने और उसे जेल भिजवाने के लिए 30 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और खुद को उससे हत्या करने जैसै धमकी भरे मैसेज भेजे। इसके साथ ही उसने जॉली पर पीछा करने, अश्लील कमेंट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बयान दिया। जब पुलिस ने कोर्टनी की बात सुनी तो जॉली को 81 घंटे तक हिरासत में रखा। इस घटना से जॉली की नौकरी भी चली गई और उसकी बहुत बदनामी भी हुई।

पुलिस के सामने जॉली ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार कर दिया और केस दर्ज कर दिया। जब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई तो कोर्ट ने उन इंस्टाग्राम संदेशों की जांच का आदेश दिया, जिसको कथित तौर पर जॉली ने भेजे थे। उन संदेशों की जांच की गई और सच सामने आ गया। दरअसल, जांच में ये साफ हो गया कि ये सारे अकाउंट कोर्टनी के ही मोबाइल से बनाए गए थे। इन सभी मैसेज का आईपी एड्रेस एक ही है। बाद में पता चला कि कोर्टनी ने ही खुद से खुद को धमकी भरे मैसेज भेजे थे।

मिली ऐसी सजा 

जब कड़ाई से पूछताछ की गईं तो कोर्टनी ने अपना जुर्म कबूल किया। इस साजिश में कोर्टनी का नया बॉयफ्रेंड भी उसके साथ शामिल था। कोर्टनी ने अपनी मां को भी जॉली के खिलाफ भड़काया। फिलहाल, कोर्टनी को कोर्ट ने 10 महीने की जेल की सजा सुनाई है। जॉली ने ये सब उस गलती के लिए झेला जो उसने की ही नहीं थी। हालांकि, कोर्ट ने भी जॉली के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह

इसे भी पढ़ें : LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा डबल फायदा, चेक करें डीटेल्स

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,