HAZARIBAGH (SUNIL SAHU): NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जहां स्वच्छता पखवाड़ा-2023 के पहले दिन ‘स्वच्छता शपथ’ का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं देश को स्वच्छ बनाने की शपथ ली गई थी। वहीं दूसरे दिन सीकरी स्थित कार्यालय में अधिकारियों ने परिसर की साफ सफाई की। परियोजना प्रमुख के चंद्रशेखर ने औपचारिक रूप से दूसरे दिन स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं परियोजना के अन्य अधिकारियों के साथ परिसर में झाड़ू लगाकर इस अभियान की गंभीरता को दर्शाया। देश को स्वच्छ बनाने के इरादे से ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई। इस अभियान में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के अधिकारी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। सभी ने बढ़-चढ़कर परिसर की साफ सफाई अभियान में भाग लिया। आपको बता दें कि स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में अगले 15 दिनों तक कई सामाजिक उत्थान के कार्यों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। जिसका आयोजन आने वाले दिनों में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : दुमका के कार्यपालक अभियंता को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ते टेम्परेचर को ले मौसम केंद्र की एडवाइजरी जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में DEO की पलटी गाड़ी, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






