Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के NTPC के पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का आज ऐतिहासिक पल रहा। परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने बनादाग रेलवे साइडिंग से 20 हजार रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर रेलवे के आला अधिकारी, NDO, SAL के अधिकारी भी मौजूद थे। यह यादगार लम्हा पकरी बरवाडीह NTPC ने अपने नाम किया।
ग़ौरतलब है कि 16 मई 2016 में अपनी स्थापना के बाद से पकरी बरवाडीह ने साल दर साल कई रिवार्ड अपने नाम किये हैं, लेकिन आज 20 हजार कोल रैक को रवाना कर अपनी अलग पहचान बना गई। यहां याद दिला दें कि 17 फ फ़रवरी 2017 को पहली रैक परियोजना को बानादाग रेलवे साइडिंग से रवाना किया गया था। पहली रवानगी से लेकर अब तक परियोजना में 76 MMT से अधिक कोयला देश की 23 विद्युत परियोजनाओं को डिस्पैच किया है जिससे आज देश का हर कोने को लाभ मिला है।








