spot_img

गढ़वा में अब इन्हें मिलेगा हर माह 1 हजार रुपये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टीबी उन्मूलन के लिये सही समय पर दवा लेना, सहिया द्वारा मरीजों की निगरानी, सुपरवाइजर के समय-समय पर फॉलो-अप और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनजागरूकता बेहद जरूरी है। टीबी मरीजों को पहले 500 रुपये की सहायता राशि मिलती थी, जो 1 नवंबर 2024 से बढ़ाकर 1 हजार रुपये प्रति माह कर दी गई है। जिन मरीजों का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का पैसा लंबित है, वे जल्द से जल्द अपने खाते की जानकारी जमा करें, ताकि उन्हें शीघ्र भुगतान किया जा सके। यह कहना है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार का। मौका था गढ़वा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खास कार्यक्रम का। गढ़वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद BDO सतीश भगत ने 50 टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सामग्री के रूप में फूड बास्केट दिये।

BDO सतीश भगत ने कहा कि सभी टीबी मरीजों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाये, ताकि उनके लिए फूड बास्केट का वितरण सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारियों को इस कार्य में उनके निजी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीपीसी (यक्ष्मा) डॉ. पुरुषेश्वर मिश्र ने कहा कि फूड बास्केट वितरण टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल को पिछले वर्ष जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित भी किया गया था।

इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल के चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने गढ़वा को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया और इस दिशा में निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता जाहिर की। मौके पर मुखिया धर्मराज राम, मेराल मुखिया राम सागर महतो, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक सिन्हा, डीपीसी (यक्ष्मा) डॉ. पुरुषेश्वर मिश्र, लैब टेक्नीशियन विश्वास कुमार शर्मा, प्रखंड लेखा प्रबंधक दीपेश तिवारी, बीपीएम चंचल कुमार, एसटीएस संजय रजक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें

इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

spot_img

Related articles:

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...

CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला...

उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक 'X'...

तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने...