spot_img

अब iPhone 13 पर भी लगेगा मेड इन इंडिया का टैग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : Apple जल्द ही “मेड इन इंडिया” iPhone 13 को पेश करने वाला है, इसके लिए तैयारी पूरी पूरी हो चुकी है। इंडियन मैन्युफैक्चरिंग प्लान में iPhone 13 को भी ऐड करने के बाद Apple अब 70 परसेंट अपने iPhone स्मार्टफोन्स को लोकली मैन्युफैक्चर कर रहा है।  इसको लेकर The Economic Times ने रिपोर्ट किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने चेन्नई के पास अपने प्लांट में iPhone 13 को मैन्युफैक्चर करना शुरू कर दिया है। ये प्लांट iPhone 11 और iPhone 12 को भी मैन्युफैक्चर करता है। हालांकि, ये ट्रायल रन है और इंडस्ट्री इनसाइडर के अनुसार फुल-ऑन कमर्शियल प्रोडक्शन फरवरी 2022 से शुरू हो सकता है।

पूरी दुनिया में चिप की कमी की किल्लत के बीच एप्पल ने स्थानीय स्तर पर आईफोन 13 के मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है।  ऐसा माना जा रहा है कि एप्पल सभी चिप को सुरक्षित करने में कामयाब रहा है।  हालांकि अभी आईफोन 13 के सभी मॉडल भारत में नहीं बनाए जाएंगे।

कौन से मॉडल भारत में बनेंगे

 अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सिर्फ आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी का प्रोडक्शन होगा।  ज्यादा कीमत वाले आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स जैसे मॉडल भारत से बाहर ही बनेंगे।  ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आईफोन 13 सीरीज भारत में सबसे ज्यादा बिकेगी।

iPhone 13 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

  • भारत में iPhone 13 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए रखी गई है।  हालांकि, बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर के साथ आप इसे सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं।
  • iPhone 13 में 6.1 OLED पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 460 PPI है।
  • iPhone 13 एक A15 बायोनिक चिपसेट पर चलता है जो 5nm डेवलपमेंट पर बेस्ड है और इसमें 6-कोर CPU है।  एपल का दावा है कि उसका नया चिपसेट मौजूदा मुकाबले से 50 फीसदी तेज है।
  • क्यूपर्टिनो-जाइंट ने आईफोन 13 की बैटरी लाइफ में भी सुधार किया है।  डिवाइस आईफोन 12 की तुलना में 1.5 घंटे एक्स्ट्रा बैटरी लाइफ के साथ आता है।
  • iPhone 13 में f/1. 6 अपर्चर के साथ एक नया 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में 47 प्रतिशत बड़ा है। इसमें फास्टf/2.4 लेंस और 120-डिग्री एरिया के साथ एक और 12-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है जनधन खाता तो मिलेगा ये लाभ

इसे भी पढ़ें : इन ट्रेनों में मिलेगी ‘ट्रेन होस्टेस’ की सुविधा, पुरुषों को भी…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।