spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अब शादी-ब्याह में पुलिस महिला बैंड पार्टी को करा सकते हैं बुक, कितना खर्च होगा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड पुलिस की महिला बैंड पार्टी अब शादी-ब्याह में बुकिंग कराई जा सकती है। पुलिसिया बैंड पार्टी की धुन पर बाराती झूम सकते हैं। वहीं मुंडन, जनेऊ और खुशी के अन्य मौके पर भी बुकिंग होगी। इसे लेकर जैप-10 ने इश्तेहार जारी किया है। बुकिंग के लिए रेट लिस्ट, नियम और शर्ते भी जारी किए गये है। कोई भी शख्स पूरी बैंड पार्टी को 20 हजार रुपये में बुक करा सकता है, वहीं आधी बैंड पार्टी के 10 हजार रुपये लगेंगे। जैप-10 महिला बटालियन के बैंड पुलिस परिवार को आधे शुल्क यानी 10 हजार रुपये में दिया जायेगा। आधी बैंड के लिए पुलिस परिवार को 5 हजार रुपये ही लगेंगे। बैंड पार्टी के आने-जाने का खर्च भी बुकिंग करने वाले को देना पड़ेगा। 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भाड़ा लिया जायेगा। जैप 10 महिला बैंड पार्टी ने हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ महिला बैंड पार्टी का खिताब जीता है। इश्तेहार में साफ किया गया है कि बैंड की बुकिंग रात 10 बजे के बाद के लिए नहीं होगी। बुकिंग के लिए कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर- 06512270005 और या फिर जैप की मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :कटिहार में पुलिस फा’यरिंग, जनाक्रोश उबाल पर…

इसे भी पढ़ें :गदर की “शकीना” पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना, जानें कितना

इसे भी पढ़ें :बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… देखें

इसे भी पढ़ें :रैंप वॉक पर कियारा ने उड़ाये फैंस के होश… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :डुंगडुंग बने देवघर के SP, नव प्रोन्नत IPS को भी मिला मौका… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :अपडेट हुये पेट्रोल-डीजल दाम, जानिए रांची का रेट…

इसे भी पढ़ें :विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे खेलेगी टीम इंडिया, पूरा शेड्यूल… जानें

इसे भी पढ़ें :ग्रेजूएट युवाओं के लिए बड़ी खबर, IBPS में बम्पर वैकेंसी… जानें डिटेल

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...