Ranchi : रांची के सदर अस्पताल में अब सेकेण्ड शिफ्ट में ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू होगी। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिये कि इसकी पूरी तैयारी समय पर पूरी की जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ मिल सके। जिले में 8 नये अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और 2 पुराने सेंटर के नवीकरण को स्वीकृति मिली। वहीं,
मशीन फॉर्म-B एंट्री, चिकित्सकों की ज्वॉइनिंग और यूएसजी मशीन की खरीदी पर भी अहम निर्णय लिया गया। DC ने स्पष्ट निर्देश दिये कि निरीक्षण में कोताही नहीं चलेगी। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई होगी। इसको लेकर DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज जिला सलाहकार समिति की अहम बैठक हुई।
आयुष्मान योजना को भी नई गति
समिति ने न्यूरो सर्जन, न्यूरो फिजिशियन और नेफ्रोलॉजिस्ट की नियुक्ति पर सहमति दी, जिससे गंभीर मरीजों को अब बेहतर उपचार मिलेगा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, समिति सदस्य और PC & PNDT कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार राय मौजूद थे।








