UP : 26 फरवरी यानी कल देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। महाकुंभ में भी कल आखिरी स्नान है। इसे लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु यहां जुट रहे हैं। महाशिवरात्रि 2025 की तैयारियों पर महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुये कहा कि, “कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और महाकुंभ का आखिरी स्नान भी है। हमने सभी शिवालयों पर पुलिस की तैनाती की है। स्नान घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पूरे कुंभ क्षेत्र में जोनल व्यवस्था से ट्रैफिक संचालन होगा। जो लोग आ रहे हैं वो पुलिस के डायवर्जन का पालन करें, पुलिस उनकी सुविधा के लिए उनको डायवर्ट कर रही है।”
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि 2025 की तैयारियों पर महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और महाकुंभ का आखिरी स्नान भी है। हमने सभी शिवालयों पर पुलिस की तैनाती की है। स्नान घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं… पूरे क्षेत्र को नो… pic.twitter.com/2k6LJmHYLx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025














