spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गैंगरे’प केस पर CM बोलीं, किसी को बख्शा नहीं जायेगा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर CM ममता बनर्जी ने पहली बार बयान देते हुये कहा कि “यह वारदात बेहद चौंकाने वाली है, हमारी सरकार ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।” CM ने मीडिया को बताया कि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, “दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जायेगी, कोई भी बच नहीं पायेगा।” CM ममता ने कहा कि पीड़िता निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा थी, इसलिये कॉलेज प्रशासन को भी जवाब देना होगा।“ रात साढ़े बारह बजे वह कैसे बाहर गईं? परिसर और उसके आसपास सुरक्षा का इंतजाम क्यों नहीं था?” उन्होंने निजी संस्थानों को चेतावनी दी कि कैंपस के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुये ममता बनर्जी ने कहा कि “दूसरे राज्यों में भी ऐसे मामले हुये हैं, ओडिशा में तीन हफ्ते पहले समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। क्या वहां कोई कार्रवाई हुई?” उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार हर ऐसे अपराध को “गंभीर मामला” मानती है, न कि सामान्य घटना की तरह। गौरतलब है कि ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा के साथ दुर्गापुर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूत्रों के अनुसार, छात्रा रात में अपने एक मित्र के साथ कैंपस के बाहर खाना खाने गई थी, तभी कुछ लोगों ने उसे सुनसान इलाके में खींच लिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उसने पुलिस को अपना बयान दे दिया है।

पिता बोले, सुरक्षा खतरे में है

पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी अब भी बिस्तर पर है और चल नहीं पा रही है। मुख्यमंत्री और अफसर लगातार हाल पूछ रहे हैं, लेकिन मैं अपनी बेटी को ओडिशा ले जाना चाहता हूं, यहाँं उसकी सुरक्षा खतरे में है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...