Bihar : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर कई दिग्गज नेताओं ने शासन-प्रशासन को जमकर कोसा है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मीडिया से कहा कि पूरे बिहार में दहशत है। जब किसी का बेटा, बहन और पिता सुरक्षित नहीं है तो क्या कानून व्यवस्था है। पप्पू यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर में सौ से ज्यादा बच्चियों को नौकरी देने के नाम पर उनका शारीरिक शोषण किया गया। नीतीश कुमार की सरकार से खुद का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार के भीतर थाने के लोग शराब बेचकर मालामाल हो रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार ड्रग्स की गिरफ्त में है। तस्करों के नाम की लिस्ट CM को दूंगा और कहूंगा कि परिवार बर्बाद हो रहा है। बिहार के भीतर लड़कियों का शोषण बढ़ता जा रहा है। जीतन सहनी की हत्यारो की अविलंब गिरफ्तारी हो। वहीं, जो पदाधिकारी इस मामले में शामिल हैं, उनको निलंबित किया जाये। इस बीच राजद के MLC सुनील सिंह ने मीडिया से कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था बिगड़ती चली जा रही है। यहां कभी भी किसी की हत्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें :इजाफा के बीच BSNL का शानदार प्लान लॉन्च… जानें
इसे भी पढ़ें :इन यात्रियों के लिए ट्रेन में सफर करना बनेगा आफत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :NTPC की पहल पर मिली कईयों को रोशनी
इसे भी पढ़ें :मुहर्रम त्योहार से पहले पूरा कर लें ये काम : DC
इसे भी पढ़ें :घर का इकलौता कमाऊ बेटा इस हाल में मिला
इसे भी पढ़ें :रांची में बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें…
इसे भी पढ़ें :तय समय पर कार्रवाई करने में ये तीन जिले बेहतर
इसे भी पढ़ें :फर्जी और भ्रामक खबर परोसने वाले को ”सही जगह” पहुंचाये : DGP
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा में BJP की ताकत हुई कम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब दो बच्चे इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :रातों-रात अमीर बनने की चाह में लग गई हथकड़ी
इसे भी पढ़ें :इमरान खान की राजनीति पर लग सकता है ब्रेक… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :फ्लाईओवर से नीचे लटकी स्कूल बस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PM मोदी से मिले CM हेमंत सोरेन… देखें







