Hazaribagh(Sunil Sahu) : NML पकरी बरवाडीह ने युवा लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने की ओर एक कदम बढ़ाया है। इसके के NML जागृति महिला संघ के साथ मिलकर इन लड़कियों के लिए दो-सप्ताह का आत्म-रक्षा(Self-Defence) ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम गुरु दयाल महतो गर्ल्स हाई स्कूल, बरकागांव में आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच सुरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। जिससे वे अपनी दैनिक जिंदगी में सुरक्षित महसूस कर सकें।
इस कार्यक्रम में गर्ल्स मिडिल स्कूल और GDM गर्ल्स हाई स्कूल की 14-16 साल की उम्र वाली 60 स्टूडेंट भाग ले रही हैं। यह ट्रेनिंग 3rd DAN ब्लैक बेल्ट धारक स्पेशल ट्रेनर प्रत्यक्षा प्रिया के मार्गदर्शन में चलाया जायेगा। कार्यक्रम में शारीरिक रक्षा के उपायों और बचाव की रणनीतियों सहित आत्म-रक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
आत्म-रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आज जागृति महिला संघ की अध्यक्षा तज़ीन फ़ैज के द्वारा किया गया। इस समारोह में मीनाक्षी सक्सेना उपाध्यक्ष, और सबर्णी चौधरी, महासचिव, के साथ संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में तज़ीन फ़ैज ने आत्म-रक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया और बताया कि यह लड़कियों को कठिन परिस्थितियों में खुद को बचाने के लिए सशक्त बनाता है। आप सब भी इस प्रशिक्षण को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से पूर्ण करें।
मौके पर NML के वरिष्ठ अधिकारी, S.K. सेनापति, DGM (CSR & R&R), और कमलाराम राजक, वरिष्ठ प्रबंधक (CSR), भी मौजूद थे। स्कूल प्रशासन ने इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए जागृति महिला संघ के प्रयासों की सराहना की।
पकरी बरवाडीह और जागृति महिला संघ कि यह साझा सहयोग युवा लड़कियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…








