spot_img

नीतीश सरकार ने शिक्षा विभाग में 1674 पदों के सृजन को दी मंजूरी, कैबिनेट में अन्‍य कई फैसले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें शिक्षा विभाग में 1674 पदों के सृजन के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी गई।  इसके अलावा 6 अन्‍य एजेंडों पर कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है। सरकार सरकारी काम के लिए एक हेलीकॉप्टर और एक जेट मशीन विमान खरीदेगी। शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में 1674 पदों में से लिपिक के लिए 670 पद, उच्च वर्गीय लिपिक के लिए 462 पद, प्रधान लिपिक के लिए 161 पद, के साथ-साथ कार्यालय अधीक्षक के लिए 47 पदों का सृजन किया गया है। बता दें कि पिछले कैबिनेट में भी बिहार सरकार में 75 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की नियुक्ति पर मुहर लगी थी।

संविदा के आधार पर अगले 1 वर्ष के लिए नियोजित

मंत्रिमंडल की बैठक में भवन निर्माण विभाग के मुख्य वास्तुविद अनिल कुमार को सेवानिवृत्त के बाद संविदा के आधार पर अगले 1 वर्ष के लिए नियोजित किया गया है। अनिल कुमार 31 दिसंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली को क्‍लीयरेंस

सरकार ने कैमूर स्थित मैसर्स जयदयाल हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली के तहत वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरैंस की स्वीकृति दी है। नालंदा स्थित मेसर्स पटेल एग्री इंडस्ट्रीज और मुजफ्फरपुर स्थित मोतीपुर शुगर मिल को भी बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली के तहत वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस को मंजूरी दी गई है।

इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इसे भी पढ़ें :IRB-10 की पासिंग आउट परेड में ट्रेनी सिपाहियों से क्या बोले सीएम…देखें

इसे भी पढ़ें :वीडियो वायरल होने के बाद भागलपुर JDU विधायक का बेटा गिरफ्तार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दिलशेर खां को मा*रने वाले ने उगला राज, चौंका गए एसपी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : रांची के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में Corona की एंट्री, देखें

इसे भी पढ़ें :ठंड को लेकर IMD ने दी बड़ी जानकारी… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...