निजी गाड़ियों के लिए नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने बुधवार को बताया कि 15 अगस्त 2025 से सिर्फ 3,000 रुपये में FASTag आधारित वार्षिक पास की सुविधा शुरू की जायेगी। यह पास कार, जीप और वैन जैसे गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए होगा। इस पास के जरिये वाहन चालक एक साल तक या 200 यात्राओं तक (जो पहले हो) देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा से बिना रुके यात्रा कर सकेंगे। गडकरी ने इसे “ऐतिहासिक पहल” बताते हुये कहा कि यह स्कीम न सिर्फ समय की बचत करेगी बल्कि टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ और विवादों को भी खत्म करेगी।

पास को एक्टिवेट करने और रिन्यू करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर एक विशेष लिंक भी उपलब्ध कराया जायेगा। यह नीति खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो 60 किलोमीटर की सीमा के भीतर बार-बार यात्रा करते हैं। सरकार की यह पहल हाईवे यात्रा को तेज, सुविधाजनक और झंझटमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह...

बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका…

Garhwa : गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के परती...

अचानक बाल सुधार गृह और ओपन जेल पहुंचे SP, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के SP अमन कुमार ने...

औचक निरीक्षण में खुली पोल, सेविका और सहायिका पर गिरी गाज

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझीआंव प्रखंड में आंगनबाड़ी...