RANCHI : झारखंड के चतरा में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। यह कार्रवाई टेरर फंडिंग के मामले में बताई जा रही है। NIA को इस बात की सूचना मिली थी कि CCL, पुलिस, उग्रवादी और शांति समिति के बीच समन्वय बैठाने की आड़ में मोटी रकम लेवी के रूप में वसूली जाती थी। इस संबंध में। NIA टंडवा थाने में दर्ज प्राथमिकी(कांड संख्या 22/18) की जांच कर रही है।
कई लोग पहले से ईडी के रडार
इस संबंध में कई लोग पहले से ईडी को रडार पर हैं। आधुनिक पावर के महाप्रबंधक संजय कुमार जैन, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह, मास्टरमाइंड सुभान खान, विदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू, प्रदीप राम, विनोद गंझू, अजय सिंह भोक्ता समेत नौ आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) को फंड देने की भी जांच में पुष्टि हुई है।
इसे भी पढ़ें : शादी के 7 साल बाद भागी दो बच्चों की मां, Boyfriend संग इस हाल में मिली… देखें
इसे भी पढ़ें : करोड़पति ठेकेदार उठा रहे थे 1 रुपईया वाला अनाज… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : मां की दुआओं और संघर्ष का असर, 31 साल बाद बाहर आया बेटा… देखें












