spot_img

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 जख्मी, दो रिम्स रेफर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HAZARIBAG : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में कटकमसांडी-चतरा मार्ग पर हुए दो हादसों में तीन लोग जख्मी हो गए। दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे की है। दोनों हादसों में बाइक सवार जख्मी हुए हैं और दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया।

Read more:  योग में शिक्षक बनने की है इच्छा, तो आपके लिए है सुनहरा मौका

पहली घटना में घायल हुए बाइक सवार दंपती

पहली घटना में चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती जख्मी हो गए। दूसरी घटना में सड़क पर मरी भैस से टकरा कर एक बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दो बच्चों को मामूली चोट

जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के टटरा गांव निवासी निर्मल राणा अपनी पत्नी देवकी कुमारी और दो बच्चों के साथ हजारीबाग से अपने गांव बाइक से जा रहे थे। इसी क्रम में बलबल क्रशर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी सड़क पर गिर गए। निर्मल राणा के सिर पर गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी देवकी देवी की जीभ कट कर अलग हो गई। इससे वह बोल नहीं पा रही। उनके दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

Read more: #CBSE 12वीं के ऐसे छात्र नहीं होंगे #Promote

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कटकमसांडी थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी और समाजसेवी पप्पू पांडेय को दी। इसके बाद पप्पू पांडेय अपनी गाड़ी लेकर तुरंत घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को उठाकर कटकमसांडी CHC पहुंचाया। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी भी कटकमसांडी CHC पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भिजवाया।

Read more: मवेशी चराने गए थे ग्रामीण, नदी किनारे देखा तो रह गए अवाक

सड़क पर दिखा एक और धायल

जब घायल दंपती को एंबुलेंस से हजारीबाग ले जा रहे पप्पू पांडेय कटकमसांडी हजारीबाग मार्ग पर पांडेय महुआ के पास पहुंचे तो सड़क पर बाइक समेत एक और घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। एंबुलेंस रोककर तुरंत घटना की जानकारी थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पप्पू पांडेय ने सड़क पर पड़े घायल को एंबुलेंस से लेकर उसे भी अस्पताल ले गए। घायल की पहचान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बाझा गांव निवासी पंकज महतो के रूप में हुई।

दो को किया गया रिम्स रेफर

निर्मल राणा और पंकज महतो की भी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि घटना के बाद फरार वाहन की तलाश की जा रही है। जल्दी वाहन को पकड़ लिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...