kohramlive desk : किर्गिस्तान में शादी की नीयत किडनैप के मामलों को लेकर यूएन अर्थात यूनाइटेड नेशंस ने चिंता जाहिर की। कुछ समय पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एक महिला को जबरन शादी करने के लिए किडनैप किया गया। फिर कुछ दिनों के बाद उसकी लाश एक गाड़ी में मिली। इस घटना के बाद से जगह-जगह इसे लेकर प्रदर्शन तेज होने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
गौरतलब है कि 27 साल की एजादा केनेतबेकोवा को तीन लोग जबरदस्ती अपनी कार में ले जा रहे थे। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से एक शख्स इस महिला से शादी करना चाहता था इसलिए वे उसे किडनैप कर रहे थे। इस महिला की किडनैपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव
गड़रिए ने पुलिस को दी सूचना
हालांकि वीडियो ट्रेंड होने के बाद भी पुलिस इस कार को ट्रैक नहीं कर पाई और कुछ दिन बाद इस महिला की बॉडी एक दूसरी कार में मिली। एक गड़रिए को ये कार मिली और उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही कई महिलाएं और पुरुष प्रोटेस्ट्स के लिए सड़कों पर निकले और इस परंपरा के खिलाफ आवाज उठाते हुए देश के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट किए।

इसे भी पढ़ें :अनुपमां की एक्ट्रेस तसनीम नेरुरकर कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
2013 में खत्म कर दी गई थी यह परंपरा
गौरतलब है कि साल 2013 में इस परंपरा को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था, लेकिन अक्सर ऐसे मामलों में दोषियों के साथ नरमी से पेश आया जाता है। इसके अलावा महिलाओं पर भी इन हालातों में डर बना रहता है, ऐसे में वे इस तरह के मामलों में अक्सर शिकायत दर्ज नहीं कराती हैं।













